उत्तराखंडदेहरादून

Big Action –  40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का पीला पंजा, अवैध निर्माण को भी किया सील

अब तक सैकड़ों मामलों में हो चुकी है कार्यवाही,
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर लगातार चल रहा अभियान
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों को को आगे बढ़ते हुए प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, मसूरी में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी। पहले मामले में बाबू पन्त, संजय, अजय आदि ने नौगांव मान्डूवाला डीबीआईटी रोड देहरादून में लगभग 40 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की ।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता प्रीतम सिंह ,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
वहीं दूसरे मामले में किशन बहुगुणा की ओर से इन्दिरा कालोनी श्रीनगर स्टेट कैम्पटी रोड मसूरी में अवैध रूप से खुदाई करते हुए काॅलम खडे करते हुए निर्माण किया जा रहा था, जिस पर प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को सीलिंग की कार्यवाही की ।
इस कार्यवाही में अवर अनुज पाण्डे, अनुराग नौटियाल सुपरवाईजर संजीव, उदय नेगी, इंद्रेश नौटियाल मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर पूरी तरह अमल करते हुए उसके क्षेत्र में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर  ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सैकड़ो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। यह अभियान लंबे समय से लगातार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *