उत्तराखंडदेहरादून

एमडीडीए ने 100 बीघा अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त , अवैध रूप से किये जा रहे गोदाम निर्माण को भी किया सील

अब तक सैकड़ो मामलों में हो चुकी है कार्यवाही,
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद लगातार चल रहा अभियान
देहरादून । मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के पालन को आगे बढ़ते हुए सोमवार को
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, देहरादून में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी।
लांघा रोड छरबा सहसपुर विकास नगर में लगभग 100 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर  प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की ।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता नितेश राणा,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।वहीं दूसरी ओर साजिद अली की ओर से विष्णुपुरम माजरा में अवैध रूप से किये जा रहे गोदाम निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता निशान्त कुकरेती, अवर अभियन्ता जयदीप सिंह, सुपरवाईजर संजीव मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर पूरी तरह अमल करते हुए उसके क्षेत्र में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर  ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सैकड़ो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। यह अभियान लंबे समय से लगातार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *