उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने सीएम पुष्कर  धामी से ली केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने घटना के बाद उठाए गए कदमों की दी जानकारी
देहरादून । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया।मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि घटना के बाद तत्काल उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए कमांड एंड कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।
वहीं दूसरी और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  राम मोहन नायडू ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी से फ़ोन पर केदारनाथ हेली दुर्घटना की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *