आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ देहरादून के सारांश मित्तल ने नीट 2025 में किया नाम रोशन, AIR 69 पाकर लहराया संस्थान का परचम
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ देहरादून के
छात्र ने टॉप स्कोरर के रूप में प्राप्त किया स्थान
देहरादून : देहरादून : देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेटरी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने गर्वपूर्वक घोषणा की है कि देहरादून के सारांश मित्तल ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर टॉप स्कोरर के रूप में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासित अध्ययन और एईएसएल द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन का नतीजा है। परीक्षा परिणाम शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किए गए।
सारांश एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे, जो खासतौर पर नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एईएसएल की मजबूत एकेडमिक नींव, कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और नियमित अभ्यास को दिया।
सारांश मित्तल ने आकाश का आभार व्यक्त हुए कहा कि उनकी स्ट्रक्चर्ड स्टडी मैटेरियल, एक्सपर्ट फैकल्टी और पर्सनल गाइडेंस ने मेरी सफलता में अहम भूमिका निभाई ।
सारांश ने कहा कि एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डी. के. मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि, “हम अपने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। देशभर के लाखों स्टूडेंट्स में टॉप स्कोर करना आसान नहीं होता। यह उनके कठोर परिश्रम, माता-पिता के सहयोग और हमारी एकेडमिक टीम की मेहनत का परिणाम है।

