अवैध निर्माणों व प्लाॅटिंग के खिलाफ एमडीडीए का अभियान जारी- विकासनगर व ऋषिकेश में प्राधिकरण की टीम ने कई स्थानों पर की ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही
अब तक सैकड़ो मामलों में हो चुका है एक्शन, एमडीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर लगातार चल रहा अभियान
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर व ऋषिकेश में जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है। अब तक सैकड़ो मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।
सोनू /वसीम की और से हरिद्वार बाई-पास रोड देहरादून में लगभग 01 से 1.5 बीघा में की गयी अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता निशान्त कुकरेती , सुपरवाईजर संजीव मौजूद रहे।
वीरभद्र रोड निकट शिव मन्दिर ऋषिकेश में किये गये अवैध चार मंजिला भवन को भी सील किया गया।
सोमेश्वर नगर गणेश विहार गंगा नगर ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत में शेखर द्वारा किये गये चार मंजिला भवन को सील किया गया।
अजय द्वारा गली न0 10 निर्मल ब्लाॅक बी पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में अवैध निर्मित दो मंजिला भवन पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
सोहन लाल गोयल, सुनील सैनी, अकांक्षा रयाल, रमेश चन्द्र धर्मपाल रावत आदि द्वारा तुलसी विहार काॅलोनी निकट रेलवे क्रासिंग महालक्ष्मी मंदिर श्यामपुर ऋषिकेश में निर्मित दुकानों व भवन पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता शैलन्द्र सिंह रावत, अवर मुनेश राणा सुपरवाईजर लीला धर जोशी मौजूद रहे।
सद्दाम की और से हर्बटपुर निकट स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ हाॅस्पिटल में अवैध रूप से निर्माणाधीन भवन पर भी शीलिंग की कार्यवाही की गयी।
बलजीत कोचर पुत्र हरभजन कोचर द्वारा भीमावाला निकट गुरूद्वारा विकास नगर में लगभग 05 बीघा में गयी अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी
अर्जुन सिंह व अन्य द्वारा चिरंजीवपुर डांडी निकट शक्ति नहर विकासनगर में लगभग 08 बीघा में की गयी अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज, सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।

