गुजरातदिल्लीदेश-विदेशराष्ट्रीय

Shocking News of the Day : अहमदाबाद में बड़ा हादसा-एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (A-171) क्रैश , 242 पैसेंजर थे सवार, 50 से ज्यादा शव बरामद

विमान में सवार 242 यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक शामिल, उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही हुआ धमाका
अहमदाबाद – नई दिल्ली । गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (A-171) क्रैश हुआ है. विमान में  242 पैसेंजर सवार थे। फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भर रहा थी, तभी उसमें धमाका हो गया।
विमान में सवार 242 यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक हैं. वहीं, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।इस हादसे के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए), अहमदाबाद से  अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।
एयर इंडिया के विमान AI-171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अहमदाबाद में कुछ देर के ठहराव के बाद गुरुवार दोपहर लंदन के लिए टेक ऑफ किया कुछ देर बाद क्रैश हो गया. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान में काला धुंआ फैल गया और आसपास अफरा तफरी मच गई।फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। इस घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं, इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची । बचाओ और राहत कार्यों के दौरान अब तक 50 से ज्यादा शव बरामद हो चुके हैं। शव बहुत बुरी तरह से जले हुए हैं, जिनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

डीजीसीए ने कहा, 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग थे सवार
डीजीसीए ने बताया कि अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का B787 ड्रीमलाइनर विमान, 1:38 बजे उड़ान भरने के 5 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया । एयरपोर्ट परिसर से धुआं निकलता देखा गया है. अभी तक इस हादसे में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।विमान में 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे।
पीएम मोदी ने अमित शाह से की बात
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की । उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए।
वहीं, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक, टीम के साथ जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है।दूसरी तरफ ,अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है और सभी केंद्रीय सहायता का वादा किया है।
एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने जताया दु:ख 
एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि, वे बहुत दुःख के साथ पुष्टि करते हैं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया.उन्होंने कहा, “हमारी गहरी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं. साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं. जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि, एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी चाहने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू अहमदाबाद पहुंचे
विजयवाड़ा में मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए। वे डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके. बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं।
राममोहन नायडू के कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
एयर इंडिया विमान क्रैश होने की खबर मिलते ही लोग अस्पताल पहुंच कर अपने प्रियजनों की सुध लेने की कोशिश कर रहे हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में कंट्रोल रूम किया गया एक्टिव
AI171 फ्लाइट के दुर्घटना के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है. 9650391859 और 011-24610843 पर संपर्क किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *