उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा- मोदी सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा
मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियाँ ऐतिहासिक बताया,
कैबिनेट मंत्री जोशी ने दी रुद्रपुर में भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियाँ की जानकारी
रुद्रपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। यह सिर्फ मोदी की सरकार नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, सपनों और संघर्ष की अभिव्यक्ति है।
रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि यह कालखंड भारत के भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि शासन अब सेवा का माध्यम बन गया है, सरकार अब सहभागी बन चुकी है और सुशासन अब भारत की संस्कृति बन रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी बड़े बदलाव आए हैं। सरकार ने कृषि बजट को बढ़ाने का काम किया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला है।उन्होंने कहा जितनी भी योजनाएं बनाई गई है वह गरीबों के केंद्रित कर के बनाई गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले लोगों की सोच थी कि “ये नहीं हो सकता”, लेकिन अब सोच है “ये होगा और जरूर होगा”, क्योंकि “मोदी है तो मुमकिन है”। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ बिचौलियों तक सिमट जाता था, जबकि अब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे पैसा मिल रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, मेक इन इंडिया, उज्जवला योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास योजना जनधन योजना और एक्सपोर्ट में भारत की लीडिंग भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि इन 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही निर्णायक मुहिम ऐतिहासिक बन चुकी है।पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, महामंत्री अमित नारंग उपस्थित रहे।

