उत्तराखंडदेहरादूनबिज़नेस

हुरला परिवार के नए प्रतिष्ठान Hurla Hardware का भव्य उद्घाटन , एशियन पेंट्स के GM  आकाश गुप्ता ने बढ़ाई समारोह की शोभा

विधायक विनोद चमोली और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने की कार्यक्रम में शिरकत
देहरादून। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार हुरला परिवार के नए प्रतिष्ठान हुरला हार्डवेयर का उद्घाटन देवेंद्र कुमार हुरला , चतरदास हुरला , एशियन पेंट्स के महाप्रबंधक आकाश गुप्ता व एशियन पेंट्स के रीजनल मैनेजर शंकर शरण ने सोमवार को धर्मपुर स्थित सब्जी मंडी के पास एक भव्य समारोह में  संयुक्त रूप से किया।
इस उद्घाटन समारोह में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कपिल हुरला, निवेश
हुरला, विजय खन्ना, वरिष्ठ पत्रकार एस. आलम अंसारी सहित शहर के सैकड़ों अतिथिगण, व्यापारी, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर हुरला परिवार के युवा उद्यमी व नए प्रतिष्ठा के स्वामी कपिल हुरला ने बताया कि 1980 में देवेंद्र कुमार हुरला ने फर्म की शुरुआत की थी, जिसे उनकी नई पीढ़ी ने नए जमाने के हिसाब से रेनोवेट करते हुए नया रूप दिया है। हुरला हार्डवेयर में एशियन पेंट्स के अलावा प्लाईवुड व हार्डवेयर के हाई क्वालिटी के प्रोडक्ट रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *