उत्तराखंडदेहरादून

संडे को भी जन नेता जोशी ने दी सौगातें – कैबिनेट मंत्री ने 30 लाख की लागत से बने टिन शेड का किया लोकार्पण, दिव्यांग युवक को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर  देकर पहुंचाई बड़ी राहत

भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में ओएनजीसी के सहयोग से किया गया है निर्माण,
कहा – प्रदेश सरकार  समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर विकासखण्ड स्थित भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में नवीन टिन शेड का विधिवत लोकार्पण किया। यह टिन शेड ओएनजीसी के वित्तीय सहयोग से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने स्थानीय जनता को इस सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस टिन शेड का लाभ न केवल विद्यार्थियों को मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए इसका उपयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। इससे क्षेत्र में सामुदायिक एकजुटता को भी बल मिलेगा। कैबिनेट मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतिकूल मौसम में भी सुविधा मिलेगी और विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, ग्राम प्रधान दीपक भट्ट, नरेश नौटियाल, बालम सिंह, सुन्दर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, अमरदेव भट्ट, संजय कोटवाल, दिनेश कुमार, रोशन लाल डबराल, विजयराम नौटियाल, बबीता रावत आदि उपस्थित रहे।
जोशी ने प्रदान की दिव्यांग यश को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर 
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में नीलकंठ विहार निवासी दिव्यांग यश नेगी को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि यश नेगी लंबे समय से व्हीलचेयर की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे देखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर यह सहयोग किया गया है।  जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के तहत प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता भी है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने यश को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।   इस अवसर पर ज्योति कोटिया, भावना चौधरी, रामचंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *