उत्तराखंडराजनीतिरुद्रप्रयाग

प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक रूप में अग्रणीय देशों में शुमार : जोगेन्द्र पुंडीर

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के उपलक्ष में  कार्यशाला आयोजित, मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
रूद्रप्रयाग:  विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के उपलक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम में
मुख्य वक्ता किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुंडीर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अभूतपूर्व प्रगति, नीति-निर्माण की पारदर्शिता, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक विवेचना कर कहा कि यह 11 वर्ष मात्र शासन के नहीं, बल्कि भारत के पुनरुत्थान के वर्ष रहे हैं।जिसमें आज भारत विश्व में आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक रूप में अग्रणीय देशों में शुमार है। उन्होंने  कहा कि देश में राष्ट्रीय सोच की मोदी सरकार लगातार गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन का कार्य कर रही है जिस से आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है साथ ही उन्होंने  कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जनपयोगी कार्यों को जन-जन पहुंचाकर इसका लाभ आमजनता को दिलवाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए तत्पर है तथा उनके लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिससे कि आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर कहा कि कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को मंडल,शक्ति केंद्र, और बूथ स्तर तक करने हैं। जिससे कि विकास योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में कहा कि पर्यावरण दिवस से वृक्षारोपण का कार्यक्रम जो की 15 अगस्त तक चलेगा साथ ही 21 जून को योग दिवस होना है यह कार्यक्रम एक सप्ताह से शुरू होकर योग दिवस तक पूर्ण होगा तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भी आगामी कार्यक्रमों में की जाएगी ।
कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग के विधायक भारत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट,बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कापरवान,निवर्तमान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार,  जिला महामंत्री विनोद देवशाली,कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र भंडारी सहसंयोजक सुमन जमलोकी, त्रिलोक रावत, गंभीर बिष्ट, ओमप्रकाश बहुगुणा, दरम्यान जखवाल, सुरेन्द्र रावत, सैन सिंह बिष्ट,पार्वती गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, विकास डिमरी, विपिन सेमवाल ,जेपी सेमवाल ,भूपेंद्र बिष्ट,  चरण सिंह राणा , दीपराज बंगारी, धर्मेन्द्र कंडवाल, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल सहित सभी मंडलों अध्यक्ष सहित जिला  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *