उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

जी- एडवांस्ड 2025 में आकाश के होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडे,देहरादून से 32 से अधिक आकाशियन्स ने किया शानदार प्रदर्शन

देहरादून से 32 से अधिक आकाशियन्स का जी एडवांस्ड 2025 में  हासिल की सफलता,
उत्तर प्रदेश से श्रेयस लोहिया और कृष्ण अग्रवाल ने एआईआर 68 और 75 किए हासिल
देहरादून: आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड ने यह घोषणा करते हुए कहा कि देहरादून से उसके 36 से अधिक छात्रों ने प्रतिष्ठित जी एडवांस्ड 2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सबसे कठिन मानी जाती है। परिणाम आईआईटी  कानपुर की और से घोषित किए गए।
यह शानदार प्रदर्शन छात्रों की निष्ठा, उनकी अथक मेहनत और एईएसएल के विशेषज्ञ शिक्षकों एवं व्यापक पाठ्यक्रम द्वारा प्रदान की गई ठोस अकादमिक सहायता को दर्शाता है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड, देहरादून से उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों में  अकुल अग्रवाल (एआईआर 2843), यश महावर ( 3528), मयंक चौहान ( 6111), मॉलिक शाह ( 6964) और संस्कार साहू ( 9928)। इसके अलावा, शाखा से अन्य प्रमुख उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों में एकांशी मित्तल, आदित्य व्यास, शोभित बुटोला, अजय चौधरी, आदित्य तोमर, अनीशा बिष्ट, अश्विनी कंसल, आदित्य नेगी, हर्ष कुमार, अमन मिश्रा, ऋद्धि अग्रवाल, पंकज सिंह, माहि उनियाल, अयान भारद्वाज, अभिनव राणा, निखिल पांडे, आयुष खुगशल, आयुष के. सिंह, आदित्य भारद्वाज और एल्विन एस. जॉय शामिल हैं। राजपुर रोड शाखा में आयोजित कार्यक्रम में सभी सफल बच्चों का अभिनंदन समारोह किया गया। ईएसएल ने उत्तर प्रदेश से भी शानदार परिणाम दिए हैं, जिसमें इसके छात्रों श्रेयस लोहिया और कृष्ण अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक  68 और  75 हासिल किए।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड के चीफ अकादमिक और बिजनेस हेड,  डी.के. मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर राजपुर रोड शाखा के मैनेजर अखिलेश पुरोहित, पवन अग्रवाल, रोहित गुप्ता, सुधीर कुमार और मृणाल आनंद व छात्र-छात्राओं के माता-पिता मौजूद रहे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *