उत्तराखंडदेहरादूनसहकारिता

International Co- Operative Year – देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का आयोजन: सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा, उत्कृष्ट बुनकरों को स्टडी टूर पर भेजेगा रेशम फेडरेशन

5000 लखपति दीदी बनाएगा रेशम फेडरेशन,दून सिल्क  प्रमुख शहरों में खोलेगा 13 आउटलेट: डॉ  रावत,
रेशम फेडरेशन के परिधानों में DBUU के छात्र-छात्राओं ने रैंप पर बिखेरा फैशन का जलवा
देहरादून।अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में शनिवार को  देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दून सिल्क के धागे  सहकारिता के साथ भविष्य निर्माण थीम पर परिधान फैशन शो कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया ।
परिधान फैशन शो में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने रेशम फेडरेशन के परिधान पहनकर रैंप वॉक कर कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों से खूब तालियां बटोरी ।
अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के पश्चात सहकारिता विभाग देश और प्रदेश में बहुत ही तेजी से कार्य कर रहा है ,  प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री के विशेष प्रयासों से पूरे विश्व  भर में यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, सहकारिता गोष्टी और सहकारिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं,
हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर तक 1000 सहकारिता से जुड़े कार्यक्रम किए जाने है,
सहकारिता मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में आज रेशम फेडरेशन द्वारा आयोजित परिधान कार्यक्रम की सराहना की।  सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में रेशम बुनकरों में 5000 लखपति दीदी बनाई जाएगी,
इसके साथ ही अच्छे रेशम बुनकरों को रेशम उत्पादित विभिन्न राज्यों का अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा जिससे वह अच्छी गुणवत्ता के रेशम इकाइयों का अध्ययन कर अन्य रेशम बुनकरों को भी प्रशिक्षित कर सकें  डॉ रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड में रेशम फेडरेशन का दून सिल्क एक ब्रांड बन रहा है वर्तमान में अभी दून सिल्क के अभी चार आउटलेट संचालित हैं जल्द ही  प्रमुख शहरों में 13 आउटलेट खोले जाएंगे,
फेडरेशन से जुड़े 50 से अधिक रेशम धागा बुनकरों को इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ रावत द्वारा प्रशस्ति-पत्र  देकर सम्मानित किया गया डॉ रावत ने कहा कि रेशम धागा बुनकर की मेहनत से आज रेशम फेडरेशन अपना ब्रांड नाम  बनाने में कामयाब हो पाया है ।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ल ने पिछले 7 वर्ष में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के कार्यकाल के विकास कार्य की उपलब्धि की जानकारी दी।
इस अवसर पर रेशम फेडरेशन से जुड़े महिला समूह द्वारा बनाए गए  वेस्ट ककुन से हस्त निर्मित क्राफ्ट इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे ।प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन ने महिला समूह के ककुन हस्त निर्मित बद्रीनाथ-केदारनाथ  के क्राफ्ट सहकारिता मंत्री डॉ रावत, विधायक सहदेव पुंडीर,अमन बंसल, वाईस प्रेसिडेंट देवभूमि यूनिवर्सिटी को भेंट किए गए।
विधायक सहदेव पुंडीर ने रेशम फेडरेशन के कार्यों की सराहना की गई । विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ रावत द्वारा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह विभाग अपनी एक अलग पहचान  बना पाया है ।इसी का प्रतिफल है कि फेडरेशन से जुड़े  महिला बुनकरों की आय में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस अवसर पर  आनंद शुक्ल अपर निबंधक सहकारिता/प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन, प्रदीप कुमार, निदेशक, जिला सहकारी बैंक टिहरी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला, विनोद तिवारी सहायक निदेशक, मातवर कंडारी प्रबंधक रेशम फेडरेशन,अमन बंसल वॉयस प्रेसिडेंट, डॉ भावना गोयल, विनोद कुमार व  प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *