उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

उत्तराखंड में एक और मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि, 11 तक पहुंचा कॉविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा

सात मरीज हो चुके हैं रिकवर, दो का इलाज जारी
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देहरादून जिले में गुरुवार को कोरोना का एक और मरीज मिलने के बाद कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।राजपुर के रहने एक व्यक्ति ने मैक्स अस्पताल में कोरोना की जांच कराई तो मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती है ।
देहरादून के एसीएमओ और जिला कोविड नोडल अधिकारी डॉ सीएस रावत ने बताया कि कोरोना से संक्रमित एक और मरीज एसएमआई अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया आज 13 मरीजों की कोरोना आरटीपीसीआर जांच की गई। इनमें से राजपुर रोड के रहने वाला एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा सात मरीज रिकवर हो गए हैं।
कोविड नोडल अधिकारी डॉ सीएस रावत ने बताया कि इस माह अभी तक 83 सेम्पल टेस्टेड किये जा चुके हैं। इनमें कुल 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक जो 11 कोरोना के मरीज मिले हैं। उनमें से सात मरीज रिकवर हो चुके हैं। दो एक्टिव मरीज हैं ,जिनका इलाज चल रहा है। दो मरीज माइग्रेट  हैं।
उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा इकाइयों को संभावित खतरे को देखते हुए अलग से फ्लू ओपीडी संचालित किए जाने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को विशेष निगरानी रखने को कहा है।
डॉ सीएस रावत ने कहा कि कोरोना के मामलों को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि इस बार भी मरीजों में खांसी ,जुकाम, बुखार बदन दर्द ,सर दर्द जैसे सामान्य लक्षण पाए जा रहे हैं।इस तरह के लक्षण आने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। इससे पहले 28 मई को भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए थे। बीते दिवस ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *