उत्तराखंडदेहरादून

Big Action – 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर गरजी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जेसीबी , किया ध्वस्त

कई स्थानों पर प्राधिकरण ने की कार्यवाही,
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर लगातार चल रहा अभियान
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने बुधवार को मसूरी रोड पुरकुल में  विभिन्न स्थानों पर लगभग 150 बीघा में अवैध  रूप से की जा  प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।बिना अनुमति और नियमों के  विरुद्ध चल रही प्लाटिंग में
मसूरी रोड के पुरकुल गांव में  विक्रम सिंह, द्वारा लगभग 40 से 50 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे एमडीडीए की टीम ने रोकते हुए जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में मसूरी रोड के पास, पुरकुल गांव में राज सेठी द्वारा लगभग 100 बिघा भूमि को समतल कर प्लाटिंग की जा रही थी, जहां भी प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया।
कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई कर रहा है ।अब तक सैकड़ो मामलों में प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *