उत्तराखंडदेहरादून

शानदार पहल : मेयर  सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल ने परेड ग्राउंड में किया प्लास्टिक बैंक का उद्घाटन

कहा -प्लास्टिक मुक्त देहरादून के लिए अन्य स्थानों पर प्लास्टिक  बैंक स्थापित किए जाएंगे ,
प्लास्टिक मुक्त देहरादून में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए शहर की जनता : नमामि बंसल
देहरादून ।महापौर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शनिवार को परेड ग्राउंड में प्लास्टिक बैंक  का उद्घाटन किया  । समस्त प्लास्टिक वेस्ट एक बिन में डाला जाएगा तथा इसे रीसाइक्लिंग के लिए प्लांट में भेजा जाएगा । इससे परेड ग्राउंड परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने में सहायता मिलेगी। भविष्य में अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इस तरह के प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे ताकि दून शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाया जा सके । महापौर सौरभ थपलियाल ने महानगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की इस मुहिम का हिस्सा बनें और इसमें अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न सिर्फ पर्यावरण बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। यहां तक कि इसका असर पशुओं पर भी पड़ता है। महापौर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि नगर निगम की ओर से लगातार लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम आम जिंदगी में जितना कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करेंगे, उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इससे पर्यावरण को भी संरक्षित करने और बचाने में  हम अपना सहयोग दे सकेंगे। नगर आयुक्त ने शहर की जनता से आह्वान किया कि प्लास्टिक मुक्त देहरादून में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और इस अभियान  में भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *