उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

सीएम पुष्कर  धामी ने इन्वेस्टर्स को किया इनवाइट , , उत्तराखंड में निवेश  कीजिए, सभी सुविधाएं देगी सरकार, उद्योगों के लिए पर्याप्त लैंड बैंक मौजूद, सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था से होगी आसानी

मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के इच्छुक निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के इच्छुक निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे | इस प्रतिनिधिमंडल में  प्रतीक सूरी, सीईओ मासेर ग्रुप,  हेमन्त मैनी, एमडीआर इवैस्टमेंट कम्पनी के यूके हैड ऑफ,  आदित्य विक्रम सोमानी, वीपी बिजनैस डेवलपमेंट,  उर्वशी सहाय,ग्लोबल मैनेजमेंट कंसलटेंट शामिल थे ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य में लाइसेंस सहित सभी औपचारिकताओ के  तत्परता से अनुमोदन के लिए  सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है ।प्रदेश सरकार ने व्यवसायों की स्थापना के लिए सभी स्वीकृतियों के लिए वन स्टॉप सेवा शुरू की है । राज्य में उद्योगो की स्थापना के लिए पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग समूहों को उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है ।  राज्य में मजबूत नीतिगत ढांचे में निवेश के लिए और नीतियों को निवेशकों के हितैषी बनाने के लिए प्रभावी कार्य किये गए हैं ।शासन- प्रशासन द्वारा निवेशकों के साथ प्रभावी समन्यव एवं संवाद स्थापित किया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाए है | राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में उद्योगो की स्थापना के साथ इकोलोजी व इकॉनमी में संतुलन बनाते हुए अधिकाधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए पलायन को रोकना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *