Uttarakhand: अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन
जातीय जनगणना के लिए भी सभी प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री को विशेष टिप्स दिए गए,
बैठक में 9 राज्यों से आए लोग और पदाधिकारी रहे मौजूद, मुख्य अतिथि के तौर पर
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिल
देहरादून।अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को देहरादून में उत्तर भारत के सभी प्रदेश की मैनेजिंग कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व कुलदेवी माॅं लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि से आरम्भ हुआ।
मैनेजिंग कमेटी में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ) अजय गुप्ता (राष्ट्रीय महामंत्री) दिनेश गुप्ता (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल,
प्रदेश महामंत्री दीपक सिंगल ,प्रदेश यूथ अध्यक्ष लच्छू गुप्ता,
प्रदेश महिला विंग रमा गोयल, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दर्जाधारी श्याम अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ-साथ हाल में होने जा रही जातीय जनगणना के लिए भी सभी प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री को विशेष टिप्स दिए गए। जिससे पूरा जनसंख्या डाटा सही से सामने आ सके।इस मौके पर 9 राज्यों से आए लोगों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसमें देहरादून, रुड़की, नॉर्थ जॉन से आए सभी लोगों ने सहभागिता की
इस अवसर पर कुलभूषण अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,दिनेश चंद गोयल,
नितिन जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश गोयल ,सचिन जैन अनिल गोयल, वैभव गोयल व राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बैठक में ये पास हुए प्रस्ताव
उत्तराखंड एवं संपूर्ण भारत में वैश्य समाज की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाना। पिछली बार बहुत टिकट काटे गए, जिसकी पुनरावृत्ति दुबारा न हो। एक लाख से ऊपर ब्लड यूनिट का लक्ष्य बनाए रखना।
ब्लड डोनेशन में सभी संस्थाएं शामिल करें जैसे रोटरी क्लब ,सामाजिक संस्थाएं, लायंस क्लब आदि। वैश्य समाज राजनीतिक क्षेत्र में सरकार में भागीदारी करने पर सभी वैश्य भेद भाव मिटाकर सपोर्ट करें। उत्तराखंड में पिछले दिनों राजनीति में जिस तरह वैश्य समाज की अनदेखी की गई, वह भविष्य में दुबारा न हो। ऐसी कोशिश हम करेंगे ओर बढ़चढकर पूर्ण प्रयास करेंगे।

