उत्तराखंडदेहरादून

योग नगरी ऋषिकेश में MDDA करेगा Multy Story कार पार्किंग और कार्यालय निर्माण का कार्य, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताएं

परियोजना से राज्य की यातायात सुविधा, पर्यटन और प्रशासनिक ढांचे को नई दिशा मिलेगी
देहरादून/ऋषिकेश । विश्वभर में धार्मिक, योग, साहसिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए विख्यात ऋषिकेश अब एक स्मार्ट पर्यटन नगरी बनने की ओर अग्रसर है। नगर निगम ऋषिकेश की भूमि पर बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय निर्माण का कार्य लगभग 136 करोड़ रूपये की लागत से एमडीडीए करेगा। लगभग 10 हजार 441 वर्ग मी. भूमि पर 1038 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग और नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान ऋषिकेश और यूपीसीएल के कार्यालयों के लिए भवन निर्माण किया जायेगा। पार्किंग और कार्यालय निर्माण में अग्निशमन सुरक्षा, आधुनिक सीसीटीवी, एक्सैस कंट्रोल सिस्टम के साथ ही वर्षा जल संचय, सोलर लाईट, लिफ्ट, हरित क्षेत्र और अन्य कार्य किये जायेंगे।
इस परियोजना का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि जनसामान्य को आवश्यक प्रशासनिक सेवाओं की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित करना है।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
स्थान: नगर निगम, ऋषिकेश की भूमि (लगभग 10441.27 वर्ग मीटर)
प्रस्तावित लागत: रु. 135.99 करोड़
पार्किंग क्षमता: लगभग 1038 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग सुविधा (5+7 मंजिलें)
कार्यालय भवन: नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान, यूपीसीएल, व अन्य विभागों के लिए आधुनिक भवन
आधुनिक व्यवस्थाएं: अग्निशमन सुरक्षा, सीसीटीवी, पीए सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल, डाटा नेटवर्क, लिफ्ट, वर्षा जल संचयन, सोलर लाइट्स, हरित क्षेत्र, सब स्टेशन आदि
एक ही परिसर में नागरिकों को बहु-विभागीय सेवाओं की सुविधा
आर्थिक लाभ: पर्यटन से जुड़े स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा सीधा लाभ, बढ़ेगा रोजगार
प्रमुख संरचनात्मक विवरण: भूतल (स्टिल्ट): 4494.03 वर्गमीटर,
प्रथम व द्वितीय तल: 4127.00 वर्गमीटर प्रति तल,
तृतीय से सप्तम तल: 4127.00 वर्गमीटर प्रति तल,
स्टाफ क्वार्टर (जी+2): 1166.70 वर्गमीटर।
संपूर्ण स्थल पर प्रवेश द्वार, बैरियर, बाउंड्री वॉल, सेप्टिक टैंक, यूजीटी टैंक, सब स्टेशन, हरित क्षेत्र आदि प्रस्तावित
परियोजना के अपेक्षित प्रभाव:
चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम होगा ।पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा व मार्गदर्शन मिलेगा। नगर निगम और अन्य कार्यालयों तक आमजन की पहुँच सुगम होगी। ऋषिकेश का विकास एक संगठित और टिकाऊ नगरी के रूप में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *