उत्तराखंडचंपावतराष्ट्रीय

कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2217 करोड़ की आठ एनएच परियोजनाओं का किया भूमि पूजन, कहा,अमेरिका के बराबर होगा  2024 तक देश की सड़कों का मानक

बोले, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में  सीएम धामी उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री के अलावा  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व सांसद अजय टम्टा भी रहे मौजूद
टनकपुर। टनकपुर के गांधी मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दोपहर  पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुमाऊं मंडल की 8 सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। 2217 करोड़ रुपए लागत की ये सड़के नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद में निर्मित होंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 में देश की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 के आखिर से पहले सड़कों का बुनियादी ढांचा अमेरिका की सड़कों के मानक के बराबर होगा। सड़क और आधारभूत ढांचा विकास की बुनियाद है। इससे विकास की रफ्तार गति पकड़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की मांग पर चंपावत जनपद के बाबा गोरखनाथ धाम हेतु रोपवे निर्माण की भी घोषणा की, केंद्रीय मंत्री ने धामी सरकार को सीआरएफ मद से 300 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा वन अधिकारियों की उदासीनता रवैया के चलते 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों के न होने पर वन अधिकारियों पर नाराजगी भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में तेजी से सड़क का जाल बिछाया गया है, जो विकास को नई ऊंचाई देगा।  इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भारत का कायाकल्प हुआ है। दुनिया आज भारत का लोहा मान रही है। सांसद अजय टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही चारधामों एवं मानसखंड मंदिर माला को जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क परियोजनाओं एवं प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल मेहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रकाश तिवारी, शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, पूरन मेहरा, उमाशंकर पांडेय, गोविंद सामंत, विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, डीएम नवनीत पांडे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता डीके शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता पूरन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन  सड़कों का हुआ भूमि पूजन
33 किलोमीटर लंबे काठगोदाम से नैनीताल मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण: 710 करोड़ रुपए। 35 किलोमीटर लंबे कंगारछीना-अल्मोड़ा मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण 451 करोड़ रुपए। 18 किलोमीटर लंबे काशीपुर से रामनगर मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण 495 करोड़ रुपए। 20 किलोमीटर लंबे कांडा से बागेश्वर मार्ग  का टू लेन चौड़ीकरण 203 करोड़ रुपए। 30 किलोमीटर लंबे यारीबंद से कांड मार्ग का टूल एंड चौड़ीकरण 349 करोड़ रुपए। बागेश्वर में सरयू नदी एवं गोमती नदी पर दो फूलों का सुधारीकरण कार्य 5 करोड़ रुपए। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण 4 करोड़ रुपए।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा,
हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क उत्तराखंड राज्य को विकास में आगे ले जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनसेवा को ध्येय मान कर कार्य कर रही है और हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षा के अनुरूप हम उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। हम जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ दिन रात निरंतर कार्य कर रहे हैं। जबकि पूर्व की सरकारों ने वादों को पूरा करने की गारंटी देते हुए केवल वोटबैंक की राजनीति का हर वर्ग को छलने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी’। प्रधानमंत्री जी ने सड़कों के विकास, नए हवाई अड्डों का निर्माण, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मूल सुविधाएं देने की गारंटी दी है और सभी देख रहे हैं कि आज इनमें से अधिकतर गारंटियां पूरी हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *