Thursday, May 16, 2024
Latest:
उत्तराखंडचंपावत

सीएम  पुष्कर धामी के लोहाघाट रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, फूल बरसाकर हुआ शानदार स्वागत , चंपावत को मिले 162 करोड़ की योजनाओं के उपहार 

कहा ,मातृ शक्ति है राज्य विकास की धुरी
संग्ज्यू- 2024 कार्यक्रम के दौरान जनपद  के विकास   के लिए कुल 45 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
महिला पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन व आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मातृ-शक्ति को समर्पित संगज्यू-2024″  कार्यक्रम में जनपद चंपावत के लोहाघाट पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनता पहुंची जनता ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश के  मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। धामी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
संगज्यू- 2024 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने जनपद विकास  के लिए  कुल 45 योजनाओं, कुल लागत 162 करोड़, 15 लाख 76 हजार (16215.76) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद चंपावत विधानसभा  के लिए  कुल 10 योजनाओं लागत 25 करोड़ 4 लाख 16 हजार (2504.16) का लोकार्पण तथा 16 विकास योजनाओं लागत 86 करोड़ 90 लाख 17 हजार (8690.17) का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा  के लिए  11 विकास योजना लागत 28 करोड़ 83 लाख 54 हजार (2883.54) का लोकार्पण व 08 विकास योजनाओं लागत 21 करोड़ 37 लाख 89 हजार (2137.89) का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ बजाकर व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर आधारित कार्यक्रम संग्ज्यू – 2024 के दौरान महिला पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,बालिकाओं के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा  मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
इस दौरान जनपद चंपावत के विभिन्न विकास खण्डों में गठित सहकारिताओं एवं समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं अन्य विभागों एनआरएलएम, पशुपालन, महिला डेयरी,दुग्ध संघ, उद्यान आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टाल में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सीएम  धामी ने वहां लगे स्टाॅलों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए  निरंतर कार्य किया जा रहा है यहॉं के विकास का मॉडल अन्य हिमालयी राज्यों को भी एक संदेश व अनुकरणीय करेगा।
अनेक विकास कार्य  चंपावत जिले में किए जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य निरंतर विकास के लिए अग्रसर है। अग्रणी जनपद व प्रदेश बन रहा है। इसमें हमारी महिलाओं की अहम भूमिका है। वह श्रेष्ठ चंपावत व श्रेष्ठ राज्य के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण कर रही है। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने के लिए चंपावत जिले से शुरुआत की गई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है जो आदर्श उत्तराखंड की ओर ले जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद अजय टमटा,  दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, नेहा ढेक, सुमनलता,रेखा देवी  जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *