उत्तराखंडदेहरादून

संसदीय कार्य मंत्री डॉ अग्रवाल बोले , यूसीसी लागू होने पर खत्म हो जाएंगी सभी कुरीतियों, महिलाएं हो जाएंगी सशक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक सदन में पारित हो गया। संसदीय कार्य  मंत्री डाॅ  प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जब यह कानून लागू होगा तो सभी कुरीतियां खत्म हो जाएंगी और महिलाएं सशक्त हो जाएंगी। सभी ने इसका समर्थन किया क्योंकि यह एक ऐसा विषय था जिसका विरोध नहीं किया जा सकता था। बिल सबसे पहले  राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। फिर हम इसे कानून के रूप में राज्य में लागू करेंगे। वहीं  सदन में संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बधाई संदेश प्रेषित करने का प्रस्ताव रखा ,जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *