उत्तराखंडदेहरादून

सैनिक  कल्याण मंत्री  जोशी ने सख्त शब्दों में कहा, हर हाल में फरवरी माह के अंत तक सैन्य धाम के कार्य करें पूर्ण, दिन रात किया जाए काम

सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री  जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधि आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री  जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए हर हाल में फरवरी माह के अंत तक कार्य चल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री जोशी  ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी तथा दिन रात कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जनभावना से जुड़ा है। जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा निश्चित ही चारों धामों की भांति सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग आएंगे।
बैठक में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, एमडी जल निगम रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने यूसीसी बिल पारित होने पर सीएम  धामी को दी बधाई
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 को विधानसभा में पारित होने तथा विधानसभा द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान करने पर  मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक विधानसभा में पारित होने पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *