उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, समान नागरिक संहिता बिल को लेकर चर्चा, BJP ने किया व्हिप जारी, सभी विधायकों को सदन में रहने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कल (आज) पेश होने वाले समान नागरिक संहिता बिल को लेकर चर्चा की गई, वहीं, भाजपा ने अपने सभी विधायकों को कल सदन में उपस्थित रहने के निर्देश जारी करते हुए पार्टी की और से व्हिप जारी कराया है। भाजपा समान नागरिक संहिता विधेयक को लेकर गंभीर है, देश भर की निगाहे इस समय उत्तराखण्ड की और लगी हुई हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा अजेय कुमार व विधायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *