उत्तराखंडदेहरादून

आईएसबीटी देहरादून के पास स्थित बिजली घर में झाड़ियों में आग लगने से मचा हडकंप, दूर-दूर तक नजर आए धुएं के गुबार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

देहरादून । आईएसबीटी देहरादून  स्थित बिजली घर में झाड़ियां में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में आसमान में धुएं के काले गुबार छा गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में  रविवार को बड़ा हादसा सामने आया जब आईएसबीटी के पास  स्थित बिजली घर में शॉर्ट सर्किट के कारण झाड़ियां में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर दूर तक धुएं के गुबार दिख रहे थे। आग के बाद आसपास के लोग जान बचाकर  भागते दिखे। आनन-फानन में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *