एसटीएफ ने उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही- सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत 10 अपराधी गिरफ्तार, 820 संदिग्ध बैंक खातों का किया सत्यापन
अभियान में अवैध बैंक खातों, एटीएम और चेक से अवैध निकासी, संदिग्ध सिम-पॉइंट्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स की सघन जांच ,
1,236 एटीएम लोकेशनों का सत्यापन कर कई मुकदमे दर्ज
देहरादून।उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल और साइबर सेल ने प्रदेशभर में चलाए गए सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। इस अभियान में अवैध बैंक खातों, एटीएम और चेक से अवैध निकासी, संदिग्ध सिम-पॉइंट्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स की सघन जांच करते हुए 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 820 संदिग्ध बैंक खातों और 1,236 एटीएम लोकेशनों का सत्यापन कर कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि उत्तराखंड में
पुलिस ने 820 संदिग्ध बैंक खातों का सत्यापन कर 159 मुकदमे दर्ज किए गए। वही 1,236 एटीएम लोकेशनों के सत्यापन पर 32 और 84 चेक निकासी मामलों में 37 मुकदमे पंजीकृत किए गए। साइबर अपराध में प्रयुक्त 644 संदिग्ध सिम कार्ड और 630 आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए गए। साथ ही 22 सिम-पॉइंट्स की जांच कर 10 मुकदमे दर्ज किए गए। साइबर अपराध में प्रयुक्त 644 संदिग्ध सिम कार्ड और 630 आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए गए। साथ ही 22 सिम-पॉइंट्स की जांच कर 10 मुकदमे दर्ज किए गए।
संगठित साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश
हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 200 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की कड़ियां और 45 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए। इसी तरह कोटद्वार में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को रुड़की से गिरफ्तार किया गया, जिसके खातों में डेढ़ करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने केंद्रीय समन्वय पोर्टल के माध्यम से 240 साइबर अपराधियों की मैपिंग कर 100 से अधिक अंतर-राज्यीय संपर्क स्थापित किए हैं। इसके अलावा साइबर जांच सहायता अनुरोध के जरिए अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर नोटिस तामील कराए गए हैं। वर्ष 2026 में अब तक राष्ट्रीय हेल्पलाइन और पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लगभग 23 करोड़ 44 लाख रुपये की ठगी की धनराशि को होल्ड या सुरक्षित कराया गया है।

