उत्तराखंडदेहरादूनधर्म-संस्कृति

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जोगिंदर पुंडीर को उनके आवास पर आकर सैकड़ों मुस्लिम बहनों ने बांधी राखी, कहा , रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व

वरिष्ठ भाजपा नेता ने एक बेटे और भाई का फर्ज निभाते हुए सभी बहनों को दिए उपहार 
देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी जोगिंदर सिंह पुंडीर के कांवली  रोड स्थित आवास पर सैंकड़ों मुस्लिम बहनों ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र बांधा। पुंडीर ने सभी बहनों का अभिवादन करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुंडीर ने एक बेटे और भाई का फर्ज निभाते हुए सभी बहनों को उपहार दिए।
इस मौके पर बहनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुंडीर ने कहा कि आज का दिन उनके लिए अत्यंत शुभ और भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम और स्नेह उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व भी है। जब हम एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों का संकल्प लेते हैं और सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं, तो रिश्ते और मजबूत होते हैं। भारतीय संस्कृति में बहन के स्नेह और भाई के संकल्प का यह रिश्ता सदियों से परिवार, समाज और संस्कारों को मजबूत करने की प्रेरणा देता आया है।
पुंडीर ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है तथा मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देता है। एक भाई अपनी बहन के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली को अपना धर्म मानता है। पुंडीर ने
कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है। उन्होंने कहा कि वह मातृशक्ति की खुशहाली , तरक्की और सुरक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जोगिंदर पुंडीर की धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *