उत्तराखंडदेहरादून

सड़क हादसे में MDDA के सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा की मौत, प्राधिकरण में शोक की लहर

विधानसभा रोड पर हुई दुर्घटना, बाइक की टक्कर लगने से हुआ दर्दनाक हादसा 

देहरादून:  मॉर्निंग वॉक पर निकले मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता (एई ) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा देहरादून शहर के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुआ।बताया जा रहा है कि थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के विधानसभा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने मॉर्निंग वॉक कर रहे एई को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस द्वारा बाइक चालक को हिरासत लिया गया है और घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, जो MDDA में एई सिविल के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह प्रतिदिन की तरह वॉक के लिए विधान सभा रोड गए थे। मॉर्निंग वॉक के दौरान पीछे से आ रही तेज़ बाइक सवार युवक के राजेंद्र प्रसाद को टक्कर मार दी।

बाइक से टक्कर लगने से राजेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एंबुलेस की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस ने मौके से ही बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया।

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया  गया । साथ ही मृतक के परिजनों द्वारा अब तक तहरीर नहीं आई है। हालांकि बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।हादसे के कारणों के साथ ही बाइक की रफ्तार और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे की खबर से प्राधिकरण कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *