गुलदार के जानलेवा हमले में 16 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, पीठ, हाथ और घुटने पर मिले नाखून के निशान, पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग
गुलदार के हमले के बाद गांव मे भय का माहौल
नई टिहरीः प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी रौणद रमोली के ग्राम भरपूर में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुलदार ने एक 16 वर्षीय बालक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। गुलदार के हमले मे घायल बालक को परिजन आनन फानन मे सीएचसी चौंड ले गये, जहां चिकित्सकोें ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को छुट्टी दे दी । गुलदार के हमले के बाद गांव मे भय का माहौल बना हुआ है।
भरपूर गांव निवासी शिव सिह कलूडा का 16 वर्षीय बालक नैतिक सुबह करीब साढे आठ बजे अपनी गाय को जंगल चराने के लिए ले जा रहा था कि घर से महज 10 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक बालक पर हमला कर दिया। बालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह उसे गुलदार के चंगुल से बचाया। ग्रामीणों ने घायल बालक को तत्काल सीएचसी चौंड पहुंचाया चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसकी पीठ, हाथ और घुटने पर गुलदार के नाखून के निशान पाए। चिकित्सकों के अनुसार चोटें सामान्य हैं प्राथमिक उपचार के बाद बालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही वन रेंजर पूजा चौहान अपनी टीम के साथ भरपूर गांव पहुंचीं और घायल बालक का हालचाल जानकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी ली।
वन रेंजर पूजा चौहान ने बताया कि बरसात के मौसम में गांव और जंगल के आसपास झाड़ियां काफी घनी हो जाती हैं, इससे गुलदारों को छिपने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है और वे घात लगाकर लोगों या पशुओं पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि घटना के बाद भरपूर गांव में गश्त टीम तैनात कर दी गई है।
वन रेंजर पूजा चौहान ने बताया कि बरसात के मौसम में गांव और जंगल के आसपास झाड़ियां काफी घनी हो जाती हैं, इससे गुलदारों को छिपने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है और वे घात लगाकर लोगों या पशुओं पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि घटना के बाद भरपूर गांव में गश्त टीम तैनात कर दी गई है।
टीम गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त कर गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखेगी उन्होने ग्रामीणों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और पशुओं को सुरक्षित रखने की अपील की।
ग्राम प्रधान आरती देवी ने गुलदार को हमले मे घायल बालक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है और कहा कि गुलदार के हमले के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों को अब बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने और गांव में लगातार गश्त टीम तैनात रखने की मांग की है।

