उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले – चुनाव के कुछ महींने पहले चल रहा कांग्रेस का सियासी सैर सपाटा

राज्य में भर्ती घोटालों की जननी रही है कांग्रेस, भाजपा कर रही सफाई,
आंकड़े गवाह, सबसे अधिक नौकरी देने वाली रही धामी सरकार
देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अब कांग्रेस नेताओं का चुनावी सैर सपाटा दिखने लगा है और इसमें कुछ भी हैरत करने वाला नही है।
कांग्रेस की हल्द्वानी मे आयोजित रैली को फ्लॉप शो बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रैली को भी ऐसे स्थल चुना जहाँ भीड़ इकट्ठी हो सकती थी , लेकिन उसकी मंशा यहाँ पर भी फलीभूत नही हुई।
भट्ट ने कहा कि पेपर लीक पर हल्ला मचाने वाली कांग्रेस को वास्तविकता की ओर लौटने की जरूरत है। जब भी पेपर लीक के मामले सामने आये पारदर्शिता से दोबारा परीक्षा करायी गयी। हालांकि उतराखंड की बात की जाए तो दरोगा भर्ती, पटवारी भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल से शुरू हुई। वहीं सरकारी विभागों मे नौकरी बेचने का कार्य भी कांग्रेस कार्यकाल मे हुआ। इसी कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी कड़ा नकल विरोधी कानून लेकर आये और आज यह कानून दूसरे राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि आरएसएस को देश भक्ति का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस को सोचने की जरूरत है कि स्वतंत्रता आंदोलन महज कांग्रेस ने नही लड़ा, बल्कि पूरे देश ने मिलकर लड़ा। आरएसएस देश को एकजुट करने की लड़ाई लड़ती रही, जबकि कांग्रेस अपने लिए राजनैतिक अवसर तलाश करती रही और इसी का परिणाम है कि आज सीमावर्ती राज्यों की क्या स्थिति है। भाजपा पुरानी भूल को ठीक करने मे काफी वक्त जाया कर रही है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए कड़े कानून और जीरो टॉलरेंस की नीति है। कांग्रेस सरकार मे खनन सरकार के सरंक्षण मे माफिया करते थे, लेकिन वह आज आय का स्रोत बना हुआ है। यह माफियाओं पर नकेल कसने का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार के लिए कितने ही कानून क्यों न लाये, जनता उसकी नीयत को जानती है और फिर सबक सिखाने को आतुर है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत प्रदेश हित मे है। भाजपा की नीति से ही प्रेरित होकर कई लोग कांग्रेस से भाजपा मे आये और आज कांग्रेस उन्हे भ्रष्टाचारी और जेल का पात्र समझती है तो वह वर्षों तक कांग्रेसी मंच की शोभा क्यों बढ़ाते रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी दावे उसी तरह धरातल से दूर है जैसे राहुल शो मे ढाई लाख के रजिस्ट्रेशन थे। युवाओं को बरगलाने की कोशिश मे जुटी कांग्रेस को राज्य मे भर्ती आंकड़े देखने की जरूरत है। धामी सरकार मे 40 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को कहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। क्योंकि राज्य से कांग्रेस की बिदाई इसी आधार पर हुई। प्रदेश मे रोजगार और स्वरोजगार के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि युवा संतुष्ट हैं। कांग्रेस हताश और निराश है। वह दुष्प्रचार तथा किराये की भीड़ को अवसर मानकर वातावरण बना रही है। लेकिन जनता सब कुछ देख रही है और उसे इसका कुछ लाभ नही होने वाला। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है जो कि हैट्रिक बनाने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *