उत्तराखंडदेहरादून

परिवहन मंत्री मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा – आउटडेटेड बसों को विद्युतीकृत एवं रेट्रोफिट टैक्नोलाॅजी के ढांचे में  किया जायेगा परिवर्तित

परिवहन मंत्री ने की विभिन्न ऑटोमोबाइल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक
देहरादून।प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न ऑटोमोबाइल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
परिवहन मंत्री ने कहा कि आज सन् मोबिलिटी तथा मेगा निर्माणन इन्डस्ट्रीज के साथ उत्तराखण्ड में परिवहन निगम की आउटडेटेड बसों को किस तरह से दुबारा उपयोग में लिया जा सकता है, इस पर गहन चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि आउटडेटेड बसों को विद्युतीकृत एवं रेट्रोफिट टैक्नोलाॅजी के ढांचे में परिवर्तित किया जायेगा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सन् मोबिलिटी कम्पनी द्वारा पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने सम्बन्धी प्रस्तुतीकरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला सकता है। परिवहन
मंत्री ने कहा कि मेगा निर्माणन इण्डस्ट्रीज द्वारा प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जाने का भी प्रस्ताव दिया गया जिस पर कम्पनी को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर अपना प्रस्ताव विभागीय अधिकारियों के साथ साझा करने को कहा गया है।
मंत्री ने कहा कि जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड इलेक्ट्राॅनिक बसों की लाइव लोकेशन, आॅनलाइन टिकट बुकिंग, जैसे अन्य आधुनिक तकनीकों के साथ इलेक्ट्राॅनिक बसों को बेहतर सेवा प्रदाता बनाने में सक्षम होगी।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय अरोड़ा, एमडी परिवहन रीना जोशी, अपर आयुक्त एस. के. सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न ऑटोमोबाइल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *