भाजपा महिला नेताओं पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला, 24 घंटे के अंदर आरोपी राजेंद्र रावत गिरफ्तार, सुद्धोवाला जेल भेजा
दिल्ली से दबोचा गया आरोपी, मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का है निवासी
देहरादून।सोशल मीडिया पर भाजपा की महिला नेताओं के प्रति अश्लील, अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को देहरादून पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा की गई इस हरकत से प्रदेश की महिलाओं में भारी आक्रोश था और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी हुई थी।बीते 18 जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने कोतवाली डालनवाला में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ‘पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी’ नाम के फेसबुक अकाउंट से महिलाओं को अपमानित करने वाली और उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली पोस्ट की गई हैं। इन पोस्ट के जरिए समाज में वैमनस्य और तनाव फैलाने का प्रयास किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए। डालनवाला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी राजेन्द्र सिंह रावत (40 वर्ष) को ट्रैक किया और उसे दिल्ली से दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का निवासी है और वर्तमान में नई दिल्ली के इन्द्रापार्क में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में धारा 352/79 बीएनएस और स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।