उत्तराखंडउधमसिंह नगरराजनीति

आम चुनाव 2024: विजय शंखनाद रैली के बाद रुद्रपुर में पीएम मोदी ने रुद्रपुर में किया रोड शो, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमडा सैलाब , अपनी कार से बाहर खड़े होकर सभी लोगों का अभिवादन  किया स्वीकार

कहा ,हम ईमानदार पारदर्शिता वाले, दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी,किया
आह्वान , चुन चुनकर इनको  कर दो साफ
इमरजेंसी मानसिकता की कांग्रेस का भरोसा लोकतंत्र पर नहीं बचा
रुद्रपुर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजय शंखनाद रैली के बाद रुद्रपुर में रोड शो निकाला। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। सड़क के दूसरी ओर, लंबी-लंबी लाइनों में लोग पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़ पड़े, पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान अपनी कार से बाहर खड़े होकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लंबी लाइनों में खड़े लोगों ने ‘मोदी’-‘मोदी’ के नारे लगाए। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान लोगों में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। साठ साल तक देश पर राज करने वाले दस साल सत्ता से बाहर क्या रह गए ,अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आह्वान किया कि चुन चुनकर इनको साफ कर दो। पीएम मोदी ने कहा इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। पीएम मोदी ने कहा  कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसा धंस गई है कि कभी देश हित का सोच ही नहीं सकती। यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। जब भाजपा सीएए के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।
पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली में कहा कि 2024 के इस चुनाव में स्पष्ट रूप से दो खेमे बन चुके हैं, एक तरफ हम लोग ईमानदारी और पारदर्शिता जनता जनार्दन के सामने लेकर आए हैं। दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी परिवारवादियों का जमावड़ा है। ये भ्रष्टाचारी मोदी को धमकी भी दे रहे हैं, गाली भी दे रहे हैं। क्या खेल चल रहा है, हम कह रहे हैं, भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। मोदी ने कहा कि मुझे कितनी ही गालियां दी जाए, धमकी दी जाए, लेकिन मोदी धमकियों से डरने वाला नहीं है। हर भ्रष्ट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा। भ्रष्टाचार हर गरीब का हक छीनता है। हर मध्यम वर्ग का हक छीनता है, मैं इनका हक किसी को भी नहीं छीनने दूंगा।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट किया विशाल शंख
रुद्रपुर। जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को विशाल शंख देते हुए उनका स्वागत किया, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने टोपी पहनाते हुए ओम पर्वत का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटीयाल, सीमा सरकार, रश्मि रस्तोगी, ऊषा चौधरी, विधायक सरिता आर्य, रेनू अधिकारी, मोहनी पोखरियाल ने स्मृति चिन्ह के रूप में ऐपण का चित्र भेंट किया। अल्मोड़ा लोकसभा के प्रत्याशी अजय टम्टा द्वारा अल्मोड़ा की कला और नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट द्वारा नीम करौली बाबा की तस्वीर को प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।
जनसभा में भारी तादाद  दूर-दूर से पहुंचे लोग
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोदी मैदान में आयोजित हुई जन सभा ने शामिल होने के लिए आज लोगों का मानो सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के डीडी चौक से तीन पानी मोड़ तक पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ सुबह 10 बजे से जुटना प्रारंभ हुई जो मोदी के संबोधन के समाप्त होने के बाद भी दोपहर तक निरंतर जारी रही। दूरदराज क्षेत्रें से आए लोग काफी दूरी तक पैदल चलने के बाद अपने वाहनों तक पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को देखने और उनके विचारों को सुनने के लिए एक लाख से भी ज्यादा लोग पहुंचे।
मुख्यमंत्री धामी के साथ ये नेता रहे मौजूद
मंच संचालन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया। जनसभा में मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम, नैनीताल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नरेन्द्र बंसल, अजेय जी, विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविन्द पाण्डे, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, बलराज पासी, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, राजेश शुक्ला, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *