केदारनाथ यात्रा में 3 दिन में 6733 श्रद्धालुओं का इलाज , हेली रेस्क्यू से बची जानें , स्वास्थ्य सेवाएं बनीं सुरक्षा कवच
जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत और प्रभावी मॉडल सामने आया
रुद्रप्रयाग। उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत और प्रभावी मॉडल सामने आया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं को त्वरित, व्यवस्थित और जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक स्थापित चिकित्सा इकाइयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट, बेस कैंप चिकित्सालयों, एम्बुलेंस और हेली रेस्क्यू सेवाओं के माध्यम से 24×7 उपचार सुनिश्चित किया गया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के शुरुआती 3 दिनों में ही 6733 श्रद्धालुओं को ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की गई हैं। केवल 24 अप्रैल को 4993 यात्रियों का उपचार किया गया। वहीं अब तक 2869 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच/स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से 1311 जांचें एक ही दिन में की गईं। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की इस व्यवस्था के चलते जोखिम वाले यात्रियों की समय रहते पहचान हो रही है और उन्हें चिकित्सकीय सलाह के अनुसार सुरक्षित निर्णय लेने में मदद मिल रही है। अब तक 11 यात्री ऐसे पाए गए हैं जो अस्वस्थ अथवा यात्रा के लिए अयोग्य थे, जिन्हें आगे यात्रा न करने की सलाह दी गई।
रेस्क्यू व्यवस्था भी पूरी तरह सक्रिय और प्रभावी नजर आ रही है। अब तक 4 यात्रियों को हेली सेवा के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, 13 यात्रियों को एम्बुलेंस तथा 7 श्रद्धालुओं को डंडी-कंडी के जरिए सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। 23 अप्रैल को दो गंभीर मामलों में हेली रेस्क्यू ने समय पर हस्तक्षेप कर जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई। गुजरात के मेहसाणा निवासी 55 वर्षीय धनजी भाई को सांस लेने में तकलीफ और शरीर में कमजोरी की शिकायत पर प्राथमिक उपचार के बाद हेली सेवा से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जबकि नागपुर निवासी 19 वर्षीय मंदार मधुकर को सांस लेने में कठिनाई, चक्कर और कमजोरी की समस्या पर केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र से उपचार देकर हेली रेस्क्यू के माध्यम से रेफर किया गया। वहीं 24 अप्रैल को भी 2 गंभीर मरीजों को हेली सेवा के जरिए उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।
यात्रा मार्ग पर ऑक्सीजन सुविधा से युक्त चिकित्सा केंद्र, प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस और हेली सेवाएं निरंतर तैनात हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें।
कुल मिलाकर, केदारनाथ यात्रा 2026 के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था और त्वरित रेस्क्यू प्रणाली श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कवच बनकर उभरी है, जिससे उन्हें सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद यात्रा अनुभव मिल रहा है।