उत्तराखंडदेहरादून

बाल आयोग अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने अफसरों के साथ किया बच्चों के आवागमन के लिए चल रही स्कूल वैन/बस, तीन पहिया वाहन, आटो, ई-रिक्शा के सत्यापन, माॅनिटरिंग व नियम बनाये जाने को लेकर मंथन 

जनपद देहरादून से सम्भागीय परिवहन अधिकारी डा अनीता चमोला व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी  पंकज श्रीवास्तव रहे मौजूद, अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअल हुए शामिल
देहरादून।उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की  अध्यक्ष  डॉ गीता खन्ना ने उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आवागमन के लिए चल रही स्कूल वैन/बस/तीन पहिया वाहन/आटो/ई-रिक्शा आदि के सत्यापन, उनकी माॅनिटरिंग व नियम बनाये जाने के सम्बन्ध में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद देहरादून से सम्भागीय परिवहन अधिकारी डा अनीता चमोला व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी  पंकज श्रीवास्तव उपस्थित हुए तथा अन्य समस्त जनपदों द्वारा आनलाईन के माध्यम से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। आयोग की ओर से डा शिव कुमार बरनवाल, सचिव व डा सतीश कुमार सिंह, अनुसचिव उपस्थित हुए।
बैठक में  अध्यक्ष  डाॅ गीता खन्ना ने  बताया कि ऐसे वाहन जो कि स्कूल से बच्चों को लाना-लेजाना कर रहे है, किन्तु उन्हें स्कूल द्वारा निर्धारित नही किया गया है। स्कूलों के बच्चों को लाने -लेजाने वाली प्राईवेट गाडियों (जैसे वैन, आॅटो, विक्रम इत्यादि) को आरटीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र  प्राप्त किये जाने के लिए निर्देश दिये गये तथा उनका सत्यापन किया जाना आवश्यक है व स्कूलों में भी उनका रिकार्ड होना जरूरी है, जिसमें ड्राईवरों का पूर्ण विवरण व मनौस्थिति की जांच रिपोर्ट भी रक्षित हो।
डॉ गीता खन्ना ने स्कूलों में बच्चों को लाने -ले जाने के लिये चल रही प्राईवेट वाहनों को चिन्हित किये जाने के लिये एक यल्लों स्ट्रिप लगाये जाने के लिए सुझाव दिया , जिससे वाहन चिन्हित हो जाये कि वाहन में बच्चे यात्रा कर रहे हेै तथा उन प्राईवेट वाहनों को वाहन स्वामी अपने अन्य कार्य के लिये भी प्रयोग में ला सके।
स्कूलों में बच्चें किस ट्रांसपोर्ट मोड से आना-जाना कर रहे है, उसका पूर्ण विवरण स्कूलों के पास रक्षित होना चाहिये। आयोग अध्यक्ष ने जनपदवार परिवहन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही का विवरण सुना , जिसके बाद उनके द्वारा जनपद बागेश्वर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुये उनके अनुरूप कार्य किये जाने हेतु कहा गया तथा साथ ही अपनी कार्यप्रणाली को आयोग के साथ सांझा किये जाने की बात कही गयी। मा0 अध्यक्ष महोदया द्वारा सभी जनपदों को उनके समक्ष आ रही चुनौतियों, कठिनाईयों व उनके सुझाव को भी आयोग के उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा समय समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को रोड सेफ्टी प्रशिक्षण कराया जाता है, इसके लिए आगे भी ट्रेनिंग व प्रशिक्षण करने के लिए अपने नए मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि हर क्षेत्र में ब्लेक स्पाट्स भी चिन्हित है तथा प्रत्येक माह लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक आयोजित की जाती है।
बैठक में आयोग अध्यक्ष ने निर्देशित किया  कि स्कूल बसों को भी एक्सीडेंट रिलिफ फण्ड से कवर किया जाये। जनपदों के बडे- बडे स्कूलों के द्वारा स्कूल कैंपस में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नही दी जाती है, जिस कारण स्कूलों के बाहर सडक पर जाम लगता है व दुर्घटनाए ज्यादा होती है। इस हेतु स्कूलों को परिवहन विभाग की ओर से कडी हिदायत दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें स्कूलों को स्कूल कैंपस में पार्किंग किये जाने के लिए निर्देशित किया जाये।
उन्होंने खनन की भारी गाडियों का स्कूल के बच्चों के आने जाने के समय के साथ समयन्वयन स्थापित किये जाने को निर्देशित किया गया, जिससे स्कूली बच्चों को भारी वाहनों के कारण होने वाली परेशानी व दुर्घटना का सामना न करना पडे।
बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखें : डॉ गीता खन्ना 
देहरादून ।ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण तीन मासूम बहनों की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक और समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। हाल ही में सामने आई गाजियाबाद  66की यह दुखद घटना दर्शाती है कि बच्चों का डिजिटल दुनिया में असुरक्षित रूप से उलझना उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है।
मैं सभी अभिभावकों से अपील करती हूँ कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखें।
हर बच्चे का जीवन अनमोल है, उसकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *