उत्तराखंडदेहरादूनधर्म-संस्कृति

सीएम  आवास में जमकर बिखरे होली के रंग, मुख्यमंत्री  धामी ने उडाया अबीर गुलाल,   लोकगीत पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए, लोगों को रंग लगाकर दी बधाई

मुख्यमंत्री  को होली की बधाई देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में रंगों का पर्व होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर होली खेली। मुख्यमंत्री  को होली की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री  धामी ने रंग लगाकर लोगों के साथ होली मनाई।
इस दौरान जब होली लोकगीत बजा तो सीएम धामी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। सीएम होली गीत गुनगुनाते हुए खुद भी झूमने लगे। सीएम धामी इस दौरान वहां आए बच्चों को होली की बधाई देते दिखे। लोगों ने सीएम धामी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। काफी देर तक मुख्यमंत्री आवास में होली के रंग बिखरते रहे।
सीएम धामी ने कहा कि मैं कामना करता हूं, कि इस होलिका दहन पर अहंकार, नकारात्मकता और ईर्ष्या का दहन कर सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत करें।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी उत्साहित हैं। होली सनातन का एक खास त्यौहार है। इसके साथ ही लोकतंत्र के पर्व ने इस बार की होली को खास बना दिया है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग पीएम मोदी के लिए वोट करने के लिए 19 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड के साथ पीएम मोदी का खास लगाव है। इस बारे में प्रदेश के सभी लोग जानते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने कहा  कि  आज हम होली मना रहे है।
4 जून को दीवाली मनाएंगे, जब भाजपा देश के साथ ही  उत्तराखंड में भी 5 सीटों पर जीत का जश्न मनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *