उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल ने अपनी सांसद निधि से बने हॉल का किया लोकार्पण कहा – बच्चों को शिक्षा की ओर उन्मुख करने की जरूरत

कहा – बच्चों को शिक्षा की ओर जागरूक करने के लिए समाज के जागरूक लोगों को मिलकर प्रयास  की जरूरत
देहरादून।राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून स्थित आईटीआई टीआई झाजरा में अपनी सांसद निधि से बने हॉल का लोकार्पण गुरूवार को किया। इसे 10 लाख की लागत से तैयार किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष  विजया राहटकर,विधायक सहदेव पुंडीर ,यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत ,तरुण विजय संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय मे अध्यनरत पूर्वोत्तर राज्यो के जनजातीय बच्चो ने स्वागत गीत व सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी।विद्यालय प्रबंधन,अधयापिकाओ व छात्र-छात्राओ ने पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर डा. नरेश बंसल व अन्य अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष  विजया राहटकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान व डा. नरेश बंसल के प्रयासो की सराहना की।
डा. नरेश बंसल ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा अति आवश्यक है।बच्चों को शिक्षा की ओर उन्मुख करना चाहिए। इसके लिए समाज के जागरूक लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। यही काम यह विधालय कर रहा है जो पूर्वोत्तर राज्य के जनजातीय बच्चो को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने काम कर रहा है व उनके जीवन को संवारने का काम कर रहा है।यही बच्चे देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रो मे भारत का नेतृत्व करेंगे।डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व मे केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए समस्त प्रयास किए है, जिसकी वजह से आज वहां विकास की गंगा बह रही है।यह विद्यालय अपने आप में अनुठा है जो हर चीज मे पिछले सालों मे पिछड़े क्षेत्र के बच्चो को शिक्षित करने का काम कर रहा है।जिस जरूरत को अब प्रधानमंत्री मोदी  ने समझते हुए पूर्वोत्तर मे विकास पहुंचाया है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि बच्चों को समय के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य अंधविश्वास से दूर रखना है।उन्होंने जनजातीय बच्चो में आत्मविश्वास जगाने की भी जरूरत बताई। डा. नरेश बंसल ने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं। हमें समाज में व्याप्त इस बुराई को जड़ से समाप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *