उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कृषि मंत्री ने जोशी ने किया मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प सभा का शुभारंभ , कहा -पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व कार्य

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल एवं श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में किया गया कार्यक्रम
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल एवं श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में किया गया।
देहरादून में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिजिटल पेमेंट यूपीआई जैसी अहम जिम्मेदारी को स्वयं संभाले हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धारा 370 और 35ए को हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में काफी उछाल प्राप्त की है। कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार प्रदेशहित के लिए काफी अच्छा काम कर रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य मंत्री कैलाश पंत ,विनय रोहिला व श्याम अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, आरयस परिहार, महामंत्री मनोज छेत्री, अलका कुल्हान, भावना चौधरी, आशीष थापा, अंकित जोशी, ज्योति कोटिया, विष्णु गुप्ता, सुखदेव गुरुंग, निर्मला भट्ट, नीरा थापा, दीपा क्षेत्री, प्रदीप शर्मा, हीरा लाल, मुकेश क्षेत्री और अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *