उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट:हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल  चौहान व हल्द्वानी के  जतिन जोशी  99.20 अंक लाकर बने संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर, शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने दी बधाई 

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट:हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल  चौहान व हल्द्वानी के  जतिन जोशी  99.20 अंक लाकर बने संयुक्त रूप से प्रदेश टॉपर, शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने दी बधाई

टरमीडिएट में देहरादून की  अनुष्का राणा ने 98.60 अंक लाकर प्रदेश में पहला  हासिल किया स्थान
रामनगर।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा बागेश्वर के कमल सिंह चौहान व एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के छात्र जतिन जोशी ने 99.20 अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश टॉप किया है। वहीं इंटरमीडिएट में इंटर कॉलेज बदासी देहरादून की छात्रा अनुष्का राणा ने 98.60 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल का पासिंग प्रतिशत 90.77 इंटरमीडिएट में 83.23 रहा है। इस बार भी बालिकाओं ने बाजी मारी है।
शनिवार को बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने बोर्ड के अधिकारियों के साथ हाईस्कूल व इंटर मीडिएट का परीणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 1, 09859 परीक्षा दी है। 99,725 परीक्षार्थी हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट में 106345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 88,518 विद्यार्थी पास हो गए। बताया कि हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के छात्र जतिन जोशी ने 99.20 अंक हासिल किए गए हैं। शिक्षा दोनों छात्रों ने संयुक्त रूप से प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सूची में पहला स्थान हासिल किया है। एसवीएम आईसी न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल की छात्रा कनाकलता ने 500 में से 495 अंक 99 प्रतिशत लाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। गोस्वामी गनेश दत्त सरस्वती आईसी उत्तरकाशी के छात्र दिव्यम व सीएआईसी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग की छात्रा प्रिया व पीपी सीवीएम आईसी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर की छात्रा दीपा जोशी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 494 यानी 98.80 प्रतिशत लाकर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण 88.20 व बालिकाओं का उत्तीर्ण 93.25 रहा। हाईस्कूल में चम्पावत 96.97 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं इंटरमीडियट में केशव भट्ट एसपीआईसी करबारी ग्रांट देहरादून, कोमल कुमारी गोस्वामी गनेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी उत्तरकाशी को 500 में से 489 अंक 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे हैं। एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश देहरादून की छात्र आयूष सिंह रावत ने 96.80 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में तीसरा स्थाल हासिल किया है। इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.23 रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 41290 है। जनपद पिथौरागढ़ कुल 91.90 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। बालकों का 80.10 व बालिकाओं का 86.20 रहा।
*******
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम तय तिथि से पहले सफलतापूर्वक घोषित किया जाना एक सराहनीय उपलब्धि है। राज्य में उत्तराखंड बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके लिए परिषद के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह कार्य संभव हो सका।
इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 83.23% रहा, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 तथा बालकों का  80.10 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार हाईस्कूल का परिणाम 90.77% रहा, जिसमें बालिकाओं की सफलता दर 93.25% तथा बालकों की 88.20% रही। यह आंकड़े बालिकाओं की शिक्षा में निरंतर प्रगति और छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं।
सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।-
डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *