सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा में अपने आवास पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली, पारंपरिक नृत्य किया, बैठक होली में भी हुए शामिल
खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने अपनी माता जी के साथ प्रेम, स्नेह और सौहार्द का पावन पर्व रंगोत्सव मनाया और उनका आशीष प्राप्त किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य भी किया और बड़ी संख्या में आई जनता व परिजनों के साथ होली खेलकर सभी को हर्ष और उल्लास के त्योहार पर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।