Monday, February 24, 2025
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का त्यूनी में ‘मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, स्टॉलों का निरीक्षण किया, महिलाओं को किट वितरित 

महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़
हनोल के मास्टर प्लान को आवश्यकता अनुसार दिया जाएगा विस्तार,
मास्टर प्लान के बाद यहां तीर्थाटन और रोजगार बढ़ेंगे।
देहरादून। त्यूनी जौनसार-बावर में आयोजित मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं को किट वितरित की। मुख्यमंत्री ने महासू महाराज की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें, टोंस की तट पर स्थित आध्यात्मिक चेतना विशिष्ट परंपराओं की भूमि में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा परिणाम से पहले उन्होंने महासू महाराज के दर्शन किए थे। ऐसे धाम में कोई भी देवों की इच्छा के बिना नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा कि वो स्वयं महासू महाराज के अनन्य भक्त हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने जौनसार बाबर में विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य आरंभ किए गए हैं। महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मास्टर प्लान के बाद यहां तीर्थाटन और रोजगार बढ़ेंगे। राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जिला पंचायत सदस्य मठोर सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व एस.टी आयोग अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, सचिव  रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रधान राजा राम शर्मा, प्रताप सिंह रावत, एसडीएम कालसी गौरी प्रभात, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
हनोल मास्टर प्लान से आएगी समृद्धिः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा हनोल के मास्टर प्लान पर जिस प्रकार की आवश्यकता है, उसे विस्तार दिया जाएगा। अभी इस मास्टर प्लान की शुरुआत है। हनोल मास्टर प्लान से इस क्षेत्र में बहुत बड़ी समृद्धि आने वाली है। प्रधानमंत्री की भी प्राथमिकता में यह पूरा क्षेत्र है। भविष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस क्षेत्र में आएंगे जिससे यहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा केदारखंड, मानसखण्ड में श्रद्धालुओं की निरंतर संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकास नगर में यमुना धाम और हरिपुर नगर बना रही है।
सीएम धामी ने कहा कि विधानसभा सत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *