उत्तराखंडदेहरादून

Uttarakhand : प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का मुक्की में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को लगी चोट, अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून।  कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश महिला  कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ पुलिस द्वारा धक्की मुक्की की गई, जिस दौरान कुछ पुलिस वालों के डंडे उनके पेट पर लगे और महिला पुलिस द्वारा एक के ऊपर एक गिरने के कारण भी ज्योति रौतेला के पेट में चोट लगी, उपचार के लिए उन्हें दून मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां की सफाई व्यवस्था को देख महिला नेत्रियों ने उन्हें सी एम आई अस्पताल ले जाने के लिए कहा, और ये भी कहा कि अगर दून मेडिकल कॉलेज का ये हाल है,तो स्वास्थ्य मंत्री आपके लिए ये वीडियो साझा कर रहे है। यहाँ मरीजों के साथ उनकी सेहत से जो खिलवाड़ हो रहा है वह आप इस वीडियो में सफाई के माध्यम से देख सकते हैं । स्वास्थ्य मंत्री  को  अपना दून मेडिकल कॉलेज का दौरा जल्द ही करना चाहिए क्योंकि जब वीआईपी का दौरा होता है तभी हर जगह की व्यवस्था उचित होती है,  फिलहाल अभी प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को सी एम आई अस्पताल मे भर्ती किया गया है ।अभी डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन के लिए बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *