उत्तराखंडदेहरादून

आईएएस अफसरों की छुट्टियों पर लगी लगाम,  बिना मुख्य सचिव को बताए नहीं ले पाएंगे कैसा भी अवकाश 

देहरादून । राज्य के आईएएस अधिकारियों को छुट्टी पर जाने के लिए मुख्य सचिव को  अनिवार्य रूप से सूचित करना होगा।इसके आदेश जारी किए गए हैं I
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश के संबध में आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशों पर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारीगण विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्द्ध वेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने-मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे एवं अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *