उत्तराखंडदेहरादून

दस बीघा अवैध प्लाटिंग पर MDDA ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, जमकर चला पीला पंजा

दो अलग-अलग मामलों में की गई कार्यवाही,  अब तक सैकड़ों मामलों में  प्राधिकरण ले चुका एक्शन
देहरादून । मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के अनुसार लगातार अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। अब तक सैकड़ो मामलों में प्राधिकरण सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कारवाई कर चुका है। प्राधिकरण की जेसीबी लगातार ऐसे मामलों में गरज रही है। गुरुवार को भी दो मामलों में प्राधिकरण की टीम ने 10 बीघा भूमि से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की टीम ने पहले मामले में डूंगा  गांव में दून हाइट कॉलोनी के पास 5 बीघा भूमि पर अनूप रावत की  अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इस मौके पर प्राधिकरण की टीम में अभियंता सुधीर गुप्ता,
एई अभिषेक भारद्वाज, जेई मनवीर पवार, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी , सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं दूसरे मामले में प्राधिकरण की टीम ने
सुरेंद्र पुंडीर की डूंगा गांव भाऊवाला देहरादून में 5 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर प्राधिकरण की ओर से अभियंता सुधीर गुप्ता,
एई अभिषेक भारद्वाज, जेई मनवीर पवार, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी , सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *