उत्तराखंडदेहरादून

Dehradun:अनाधिकृत 15 बीघा  प्लाटिंग पर गरजी एमडीडीए की जेसीबी दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा, अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है प्राधिकरण

प्राधिकरण की ओर से लगातार चल रहा अभियान
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक सैकड़ों मामलों में हो चुकी है कार्रवाई
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। प्राधिकरण के इस अभियान में अब तक सैकड़ो मामलों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण  की कार्रवाई हो चुकी है। गुरुवार को भी प्राधिकरण की ओर से यह अभियान जारी रहा। प्राधिकरण की टीमों ने अलग-अलग  मामलों में सीलिंग व  ध्वस्तीकरण
की कार्रवाई की। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने पहले मामले में कार्रवाई करते हुए गौतम जौहर और रहमान की जीवन वाला रोड निकट वॉटर टैंक हरिद्वार रोड देहरादून में
7 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया  इस दौरान मौके पर जूनियर अभियंता प्रमोद मेहरा , प्रिंस कुमार शैलेंद्र शाह और सुपरवाइजर अमर लाल भट्ट के साथ डोईवाला थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
। वहीं दूसरे मामले में मसूरी देहरादून विकास पर अधिकरण की टीम ने कार्यवाही करते हुए यशपाल सजवान घमंडपुर रोड लिस्टराबाद रानी पोखरी देहरादून की 8 बीघा अनाधिकृत
प्लाटिंग को ध्वस्त किया।इस दौरान मौके पर जूनियर अभियंता प्रमोद मेहरा , प्रिंस कुमार शैलेंद्र शाह और सुपरवाइजर अमर लाल भट्ट के साथ रानी पोखरी थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 5 हजार बीघा से ज्यादा भूमि से अवैध प्लाटिंग को हटाया गया है। सैकड़ो अवैध निर्माण को सील किया गया है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि प्राधिकरण अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *