उत्तराखंडदेहरादून

फेस्टिवल गिफ्ट: दीपावली से पूर्व ही अक्टूबर का वेतन दिए जाने का बड़ा फैसला, सीएम पुष्कर धामी के निर्देश के बाद जारी हुआ जीओ

देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन ने प्रदान की  है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है, कि  31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को माह अक्टूबर, 2024 का पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान  30 अक्टूबर से पूर्व किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने सभी संबंधित से इस निर्णय का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने की भी अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *