उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोप, राजनीति में नैतिक पतन की पराकाष्ठा: रुचि भट्ट, कहा – महिला अन्याय पर भाषण देने वालों ने साधी चुप्पी

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं प्रीतम सिंह एवं हरक सिंह रावत को लेकर सामने आए प्रकरणों को विपक्षी राजनीति के गिरते स्तर का प्रतीक बताया है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  रुचि भट्ट ने कहा कि यह अफसोस है कि जब बड़े नेताओं पर घर और बाहर महिला अन्याय के आरोप लगते हैं तो फिर वही नेता महिला अपराध को लेकर झूठा भाषण देते हैं।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रमुख हरक सिंह रावत पर महिला के साथ अन्याय और दिव्यांग की जमीन कब्जाने के मामले सामने आए हैं ,वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक हैं। राजनीति में लंबे अनुभव और बड़े पद पर बैठे एक नेता की शह पर उनके भाइयों का बेटियों को धमकाना, अभद्र एवं अश्लील शब्द कहना और दूसरे बड़े नेता पर पुराने महिला शोषण के आरोपों के साथ पारिवारिक संबंधों पर संशय की चर्चाओं का सार्वजनिक होना दुखद है। दोनों ही मामले, राजनीति में नैतिकता, शुचिता और कार्यक्षेत्र की गरिमा को तार तार करने वाले हैं। इसी तरह एक दिव्यांग की संपत्ति को हड़पाने की शर्मनाक कोशिश के आरोप में पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम आना, किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
उन्होंने कटाक्ष किया, बेहतर होता कि कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता अपने ऊपर लगे आरोपों एवं चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए सामने आएं। क्योंकि सार्वजनिक जीवन में इस तरह के व्यवहार और कृत्य बेहद गंभीर और शर्मनाक हैं। उसपर बेशर्मी यह कि ये सभी नेता, महिला अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर झूठ और भ्रम आधारित आरोप लगाते है, जिसका उन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस के ये तमाम नेता विगत 5 वर्षों से एक के बाद भाजपा सरकार और संगठन पर बेबुनियादी एवं अतार्किक आरोप लगाने की नकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। चूंकि प्रदेश की जनता बहुत ही समझदार और संवेदनशील है, यही वजह है कि उन्होंने झूठी कांग्रेसी पार्टी को नकार कर लगातार भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *