उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक कहा -उपलब्धियों और समरसता संदेश के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार के लिए करें काम

भाजपा महामंत्री संगठन  ने ली एससी एवं युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 
देहरादून । भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने अनुसूचित एवं युवा मोर्चा को सरकार के जनकल्याणकारी कामों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको बूथ संरचना को मजबूत करते हुए देश समाज निर्माण की अनवरत यात्रा में योगदान देना है। जिसमें चुनाव भी एक पड़ाव है और एक राजनैतिक कार्यकर्ता के नाते हमे लगातार तीसरी बार जनविश्वास जीतने की दृष्टि से भी कार्य करना होगा।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण सशक्तीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समाज के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित हो सकता है, जब पात्र व्यक्तियों को उनकी जानकारी मिले और उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में उचित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करें।
शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझें, जरूरतमंद परिवारों से संवाद स्थापित करें और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक उनकी बात पहुंचाएं।
इसी तरह युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक में भी उन्होंने आह्वान किया कि युवाओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सरल और उनकी ही भाषा में जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए गांवों और बस्तियों में जनसंपर्क, जागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थियों से संवाद तथा स्थानीय स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएं।
बैठकों में प्रदेश महामंत्री  दीप्ति रावत, सरकार में राज्यमंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  बलवीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री  विनोद लक्खा,  दर्पण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष  ओमप्रकाश भुजवाण, रविंद्र वाल्मीकि,  विशाल बिरला,  दीपा देवी,  रणजीत सिंह जाखी, संजीव कुमार,  प्रकान्त कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *