अल्मोड़ाउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनपौड़ी गढ़वाल

आम चुनाव 2024: राज्यपाल , मंत्रियों ,पूर्व मुख्यमंत्रियों और प्रत्याशियों  ने अपने-अपने बूथों  में डाला वोट, प्रदेश के मतदाताओं से भी की वोट की अपील

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी संग डाला वोट
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल ( रि.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मतदान कर दिया है। राज्यपाल ने शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून में मतदान किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपनी धर्मपत्नी गुरमीत कौर के साथ मतदान किया. राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी और अधिकारियों की सराहना की. राज्यपाल ने कहा कि पोलिंग बूथ में मतदाताओं को मतदान के लिए की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया वोट
देहरादून। विधानसभा ऋषिकेश में ज्योति स्पेशल स्कूल में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी  शशि प्रभा अग्रवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की।कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल  ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और प्रत्येक मतदाता को वोट जरूर डालना चाहिए और यह हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में किया मतदान
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)।  राज्य में हो रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय
इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान किया।कहा कि हर एक नागरिक का एक-एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में अपने मतदान का प्रयोग कर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए  जागरुक कर देश के महान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अपने परिवार के साथ डाला वोट
टिहरी । भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने लोकतंत्र के महापर्व पर अपने परिवार के साथ  “राष्ट्र निर्माण” के लिए, विकसित भारत संकल्प, को  साकार करने के लिए मोदी  के कुशल  नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए वोट किया ।
राज्य लक्ष्मी शाह ने नरेंद्र नगर पहुंचकर अपना वोट डाला। वोट डालने के दौरान उनके साथ महाराजा मनु जयेंद्र शाह, बेटी क्षीराज अरोड़ा और निवर्तमान  पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सपत्नीक अपने पैतृक गांव में  किया मतदान
श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को  पौड़ी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू ब्लॉक स्थितअपने पैतृक गांव नौगांव में मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को  सुबह अपने पैतृक गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव, खिर्सू पोलिंग बूथ पर  पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत ने भी गांव के बूथ पर मतदान किया।
मतदान के बाद  डॉ रावत ने खिर्सू और पैठाणी में गांववासियों से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।
भाजपा  प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में  डाला वोट
पौड़ी गढ़वाल: पौडी  लोकसभा सीट से भाजपा  प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक ने अपनी बेटियों संग किया मतदान
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक  एवं विदुशी निशंक  के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।
अजय टम्टा ने अपनी  पत्नी के साथ पहुंचकर डाला वोट
अल्मोड़ा ।अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से भाजपा  प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला।भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर  मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *