उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

सीएम धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद,शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब

उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान,
,उत्तराखंड की असली पहचान, अनूठी संस्कृति और अनछुए पर्यटन स्थलों को दुनिया तक पहुंचाएं कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री,
वेडिंग डेस्टिनेशन, फिल्म शूटिंग, पर्यटन और रिवर्स माइग्रेशन पर मुख्यमंत्री ने साझा किया सरकार का विजन, युवाओं के सुझावों का किया स्वागत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, विशिष्ट खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य, अनछुए पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और युवाओं की रचनात्मक क्षमता के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ कार्यक्रम में राज्य प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद  कर रहे थे ।
कार्यक्रम में उत्तराखंड से जुड़े देश-विदेश में लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, अभिनेता, गायक तथा फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं और कलाकारों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उनके अनुभव सुने, विभिन्न विषयों पर पूछे गए सवालों के सहजता और विस्तार से जवाब दिए तथा उनकी रचनात्मकता, उपलब्धियों और प्रदेश के प्रति जुड़ाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुख्यमंत्री का युवाओं के साथ सहज, जीवंत और ऊर्जावान संवाद रहा। मुख्यमंत्री ने केवल सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी ही नहीं दी, बल्कि अपने व्यक्तिगत अनुभवों, राजनीतिक निर्णयों के पीछे की सोच, उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं और भविष्य के विजन को भी साझा किया। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदेश की विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया और कहा कि उनकी पहुंच, रचनात्मकता तथा डिजिटल माध्यमों पर लोगों के विश्वास का उपयोग उत्तराखंड की सकारात्मक पहचान को मजबूत करने में किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और डिजिटल पहुंच प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति है। आवश्यकता इस बात की है कि वे अपनी क्षमता का उपयोग सकारात्मक, तथ्यपरक और रचनात्मक कार्यों में करें। इससे उत्तराखंड की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय समाज को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित भी किया। उन्होंने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम ने प्रदेश की प्रतिभाओं, डिजिटल क्रिएटर्स और राज्य सरकार के बीच संवाद एवं सहयोग की नई संभावनाओं को सामने रखा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन, यूट्यूबर सौरव जोशी, अवंतिका भट्ट, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तनु रावत, आरजे काव्या, प्रियंका कंडवाल और आशा नेगी सहित उत्तराखंड के विभिन्न प्रमुख कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, गायक, अभिनेता तथा फिल्म जगत से जुड़ी अन्य प्रतिभाएं उपस्थित रहीं।
कहा – स्थानीय उत्पादों से लेकर पहाड़ के अनछुए पर्यटन स्थलों तक, कंटेंट क्रिएटर्स बन सकते हैं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स के पास एक सशक्त मंच है। राज्य की संस्कृति, सभ्यता, रीति-रिवाज, लोककलाएं, पारंपरिक खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और ग्रामीण जीवन की विशिष्टताओं को रोचक एवं तथ्यपरक कंटेंट के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
‘वेडिंग डेस्टिनेशन उत्तराखंड’ को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए क्रिएटर्स से मांगे सुझाव
कार्यक्रम में एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के देश में विवाह समारोह आयोजित करने के आह्वान का उल्लेख करते हुए पूछा कि उत्तराखंड को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में विवाह पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इस दिशा में पहले से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का आध्यात्मिक और प्राकृतिक परिवेश विवाह जैसे मांगलिक अवसर के लिए विशेष आकर्षण रखता है।
मुख्यमंत्री ने त्रियुगीनारायण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशिष्ट महत्व रखता है। इसके अतिरिक्त मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश, रामनगर, मुक्तेश्वर और अन्य क्षेत्रों में भी विवाह समारोहों के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। राज्य में नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने और संबंधित सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *