उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – वोटर सत्यापन से बच रहे कांग्रेस- इंडी दलों का लोकतंत्र बचाने का  राग हास्यास्पद

कहा –  चुनाव में वोटरों के सत्यापन की प्रक्रिया कोई नयी बात नही
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि वोटर सत्यापन से बचने के लिए  आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही कांग्रेस और कथित इंडी गठबंधन का लोकतंत्र को लेकर राग अलापना हास्यास्पद है।
इंडी गठबंधन के आरोपों को उन्होंने कांग्रेस की आवाज बताते हुए कहा कि चुनाव के एन मौके पर  प्रकट होने वाली पार्टियों को संविधान पर भरोसा नही है। उन्होंने कहा कि चुनाव मे वोटरों के सत्यापन की प्रक्रिया कोई नयी बात नही है। इससे फर्जी वोटिंग अथवा निष्पक्ष चुनाव में धाँधली पर विराम लगेगा।
चौहान ने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार देश की संवैधानिक संस्थाएं हैं और चुनाव आयोग भी देश की स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। मतदाता सत्यापन के लिए सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और निर्वाचन आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है। आयोग छूटे हुए तथा पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात भी आयोग साफ कर चुका है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रश्न अवश्य पूछे जाने चाहिए, लेकिन किसी इंटरनल नोट को अंतिम फैसला और किसी आपत्ति को संस्था की विफलता के रूप मे प्रचारित करना सही नही है। वोटिंग सत्यापन का विरोध कर रहे विपक्षी भी दुष्प्रचार को हथियार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके पिछलग्गू इंडी गठबंधन के सदस्य भी अपनी खामियों को ढकने के लिए विरोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति के बजाय चुनाव सुधार की प्रक्रिया मे यह सभी दल आगे आते तो लोकतंत्र के सचेतक माने जाते। कांग्रेस को न लोकतंत्र न ही आम जन, बल्कि उसे सत्ता से ही लगाव है और जनता उसकी इस चाल को भली भाँति जान चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *